1. संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा अभियानों में भाग लेने वाले कितने भारतीयों को मरणोपरांत संयुक्त राष्ट्र के पदक से सम्मानित किया जायेगा? - पांच भारतीय।
2. 28 मई को भारत के किस महान क्रांतिकारी, चिंतक, लेखक की जयंती मनाई जाती है? - वीर सावरकर।
3. किस देश में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को 1100 साल पुराना शिवलिंग मिला है? वियतनाम।
4. यूरोपीय यूनियन (ईयू) ने कोरोना वायरस से बिगड़े आर्थिक हालात से निपटने के लिए कितने करोड़ रूपए की निधि बनाने का प्रस्ताव दिया है जिससे 27 देशों की मदद की जाएगी? - ६२.55 लाख करोड़ रूपए (750 अरब यूरो)।
5. भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा को किसका सदस्य नियुक्त किया गया है? - ओलंपिक चैनल आयोग।
6. भारतीय भारोत्तोलन संघ ने किस विश्व चैम्पियन खिलाड़ी का नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए भेजा है? - मीराबाई चानू।
7. कोरोना वायरस संक्रमण में उपयोग होने वाली दवा हाइड्रो क्लोरोक्विन पर किन देशों ने रोक लगा दी है? - फ्रांस, इटली।
8. भारत में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या कितनी हो गयी है? - 1,58,333 (4531 मौतें)
9. तमिलनाडु राज्य सरकार ने कृषि सुधार योजना के तहत किस कार्यक्रम को शुरू किया है? - सौर बाड़ कृषि सुरक्षा कार्यक्रम।
10. 28 मई को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जाता है? - मासिक धर्म स्वच्छता दिवस
No comments:
Post a Comment